जानलेवा हमले का आरोपी नदीम बस से कूदकर भागा था:पुलिस ने कुछ घंटे बाद पकड़ा, शनिवार शाम को कोर्ट ने जेल भेजा
इटावा जिला कारागार ले जाते समय चलती रोडवेज बस से कूदकर फरार हुए जानलेवा हमले के आरोपित नदीम उर्फ बुलेट खान को शनिवार शाम 4 बजे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित को औरैया पुलिस ने फरार होने के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में औरैया एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित किया था। औरैया के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र निवासी नदीम उर्फ बुलेट खान को जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय में पेशी के बाद रिमांड स्वीकृत होने पर पुलिसकर्मी उसे रोडवेज बस से जिला कारागार इटावा में दाखिल कराने के लिए ला रहे थे। शास्त्री चौराहे के पास बस से कूदा गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे बस शास्त्री चौराहे के पास पहुंची, तभी आरोप है कि नदीम पुलिसकर्मियों को धक्का देकर चलती बस की खिड़की से कूद गया। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पार करके भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान ट्रेन आ जाने के कारण वे आगे नहीं बढ़ सके। निलंबित कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा आरोपित के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मामले में निलंबित कांस्टेबल जीवन लाल की तहरीर पर इटावा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में औरैया पुलिस ने देर रात नदीम को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम न्यायालय में किया गया पेश शुक्रवार को नदीम को इटावा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शनिवार शाम करीब चार बजे उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के मुताबिक वह बस से इसलिए कूदकर भागा था, उसके ऊपर फर्जी मुकदमा लगाने वाले को वह सबक सिखाना चाहता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)