लखनऊ में इरम कॉलेज में भव्य चोपड़ा बनीं मिस फ्रेशर्स:सीनियर्स ने कार्यक्रम में जूनियर्स का स्वागत किया, कई खिताब भी दिए
लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सीनियर्स ने रंगारंग कार्यक्रम के बीच जूनियर्स का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान स्नातक और परास्नातक की छात्राओं के बीच मिस फ्रेशर्स सहित विभिन्न खिताबों के लिए प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीकॉम की छात्रा कशिश ने स्वागत नृत्य ‘गजानायकाय गणदेवताय’ से किया। इसके बाद आयुषी, अंजलि, दिव्यांशी और सुनयना ने ‘चिरीकल्ले पेन्ने’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। ‘डिस्को दीवाने’ पर जान्ह्वी, कशिश, अविका, यूवी, श्रेया, अपूर्वा, कशफ और अर्जिता की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। बीए की छात्राओं इल्मा, अर्जुमंद और ज्योति ने रीमिक्स पर डांस किया। वहीं, बीएससी की सौम्या, सपना और श्रेया ने पंजाबी गीत ‘हुस्न दी रानी’ पर प्रस्तुति दी। भव्या और भूमिका बनीं मिस फ्रेशर्स मिस फ्रेशर्स के चयन के लिए तीन राउंड का आयोजन किए गए। स्नातक वर्ग में बीकॉम की भव्या चोपड़ा को मिस फ्रेशर्स चुना गया। बीए की अदिति शुक्ला प्रथम रनरअप और बीएससी की अंशिका द्वितीय रनरअप रहीं। परास्नातक वर्ग में बीएड की भूमिका गुप्ता ने मिस फ्रेशर्स का खिताब जीता। निदा प्रथम रनरअप और हिमानी आर्या द्वितीय रनरअप रहीं। ब्यूटीफुल आइज का पुरस्कार स्नातक वर्ग में अनिता मिला इसके अलावा स्नातक वर्ग में जिकरा सिद्दीकी को मिस चार्मिंग चुना गया, जबकि परास्नातक वर्ग में यह खिताब अनम को मिला। ब्यूटीफुल आइज का पुरस्कार स्नातक वर्ग में अनिता और परास्नातक वर्ग में प्रतिभा को मिला। हेयर स्टाइल में सुहानी और तनुप्रिया, जबकि स्माइल श्रेणी में अंशिका और गुंजन को चुना गया। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक ख्वाजा फैजी यूनुस, सचिव ख्वाजा सैफी यूनुस, विशिष्ट अतिथि डॉ. सना हसन, प्राचार्या डॉ. सीमा खान, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)