जापान में यूपी के 13 खिलाड़ी दिखाएंगे दम:भाला फेंक से लेकर बैडमिंटन और शूटिंग तक में हिस्सा लेंगे, 24 अक्टूबर तक चलेंगे खेल
जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले एशियन पैरा गेम्स-2026 में उत्तर प्रदेश के 13 खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा बनकर उतरेंगे। इनमें 6 महिला और 7 पुरुष हैं। इन खिलाड़ियों से एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग और टेबल टेनिस में पदक जीतने की उम्मीद रहेगी। कोई भाला फेंककर अपनी ताकत दिखाएगा, तो कोई ऊंची कूद, दौड़ और रैकेट के खेल में प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देगा। यूपी के खिलाड़ियों के लिए यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मेहनत और प्रतिभा साबित करने का मौका है। भारतीय दल में 168 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 112 पुरुष और 56 महिलाएं हैं। ये खिलाड़ी 11 खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, पूरे एशियन पैरा गेम्स में 45 देशों के करीब 3,000 एथलीट हिस्सा लेंगे और 18 खेलों के 489 इवेंट्स में मुकाबले होंगे। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों में एथलेटिक्स के खिलाड़ी सबसे अधिक हैं। अजीत सिंह यादव, आयुष वर्मा, प्रवीण कुमार, वरुण सिंह भाटी, अनुभव चौधरी, प्रीति पाल और सिमरन शर्मा ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में उतरेंगे। इनके अलावा बैडमिंटन, जूडो, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग और टेबल टेनिस में भी प्रदेश के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। एथलेटिक्स में सात खिलाड़ी, भाला फेंक और ऊंची कूद पर नजर उत्तर प्रदेश के सात खिलाड़ी पैरा एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगे। अजीत सिंह यादव भाला फेंक की एफ-46 स्पर्धा में उतरेंगे। आयुष वर्मा भाला फेंक एफ-54 और गोला फेंक एफ-53 में चुनौती देंगे। ऊंची कूद में प्रवीण कुमार टी-64 और वरुण सिंह भाटी टी-63 वर्ग में मुकाबला करेंगे। वहीं, अनुभव चौधरी 100 और 200 मीटर दौड़ के टी-35 वर्ग में हिस्सा लेंगे। प्रीति पाल 100 मीटर टी-35 और सिमरन शर्मा 100 मीटर टी-12 स्पर्धा में उतरेंगी। इन सभी की स्पर्धाएं 19 से 23 अक्टूबर के बीच निर्धारित हैं। बैडमिंटन में कनक सिंह और अबू हुबैदा पर नजर पैरा बैडमिंटन में कनक सिंह जादौन महिला एकल एसएल-4 वर्ग में खेलेंगी। वहीं, अबू हुबैदा पुरुष एकल डब्ल्यूएच-2, पुरुष युगल डब्ल्यूएच-1-डब्ल्यूएच-2 और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इन मुकाबलों का कार्यक्रम 16-17 और 19-23 अक्टूबर के बीच निर्धारित है। कई स्पर्धाओं में उतरने वाले अबू हुबैदा के लिए अलग-अलग वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर होगा। जूडो, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग और टेबल टेनिस में भी चुनौती गुलशन पैरा जूडो की महिला 70 किलोग्राम से अधिक नहीं, बल्कि 70 किलोग्राम वर्ग की जे-2 स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। मनीष कुमार पैरा पावरलिफ्टिंग में पुरुषों के 59 किलोग्राम तक के वर्ग में उतरेंगे। सुमेधा पाठक महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 वर्ग में निशाना साधेंगी। वहीं, प्राची पांडे पैरा टेबल टेनिस की महिला एकल क्लास-6 स्पर्धा में चुनौती देंगी। इन खिलाड़ियों के मुकाबले 16 से 24 अक्टूबर के बीच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- 'आज चुनाव आयोग से दिक्कत, कल PM पसंद नहीं आएंगे': भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बोले- युवाओं को किसी का हथियार बनने की जरूरत नहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को देश विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच के लोगों को आज चुनाव आयोग पसंद नहीं है। कल कोई दूसरी मिनिस्ट्री पसंद नहीं आएगी। फिर कहेंगे देश की जनता और प्रधानमंत्री ही पसंद नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)