सलेमपुर में दशहरा पर 19 अक्टूबर से ट्रैफिक डायवर्जन:कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री, 23 अक्टूबर तक रहेगी व्यवस्था
देवरिया में दशहरा पर्व पर शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सलेमपुर में 19 अक्टूबर से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि अधिकांश बैरियर प्वाइंट पर 22 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, दीर्घदेश्वर नाथ मंदिर मोड़ और बड़वा टोला तिराहे पर 23 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। इन स्थानों पर लागू रहेगा डायवर्जन भरथुआ बैरियर: 19 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक देवरिया की ओर से आने वाले वाहन भटनी की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन पड़री बाजार, चांदपार और साहोपार होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। सलेमपुर की ओर छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हाइडिल मोड़, चेरो तिराहा, सोहनाग मोड़ पेट्रोल पंप बाइपास और प्रजापति मोड़: इन चारों स्थानों पर 19 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक सभी छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। नवलपुर पुलिस चौकी: लार की तरफ से आने वाले वाहनों को मईल की ओर और मईल की तरफ से आने वाले वाहनों को लार बाइपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सलेमपुर की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दीर्घदेश्वर नाथ मंदिर मोड़: यहां 19 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 23 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक छोटे-बड़े वाहनों को मोड़ से पहले ही रोक दिया जाएगा। मझौलीराज की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बड़वा टोला तिराहा: प्यासी पुल और भाटपाररानी तहसील की तरफ से आने वाले वाहनों को रोका जाएगा। मझौलीराज और सलेमपुर की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 23 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक लागू रहेगी। एंबुलेंस के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग पुलिस ने आपात स्थिति में एंबुलेंस के आवागमन के लिए अलग व्यवस्था की है। एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर से रेलवे ढाला क्रॉसिंग होते हुए आजाद नर्सिंग होम और नगर पंचायत कार्यालय के रास्ते ओवरब्रिज तक जाएगी। वहां से कोतवाली गेट तक पुलिस की मदद से एंबुलेंस को सुरक्षित निकाला जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)