जौनपुर में 110 स्थानों पर होगा रावण दहन:शाहगंज में 75 फीट का रावण, रूट डायवर्जन होगा लागू
जौनपुर में विजयादशमी के पर्व की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले में इस बार 110 स्थानों पर रावण दहन होगा। प्रशासन की सूची में 92-93 पंजीकृत स्थल हैं। एक दर्जन प्रमुख दशहरा मेलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजा साहब के पोखरे पर ऐतिहासिक रावण दहन होगा। यहां राजा जौनपुर, पंडित जी रामलीला समिति और गोसाई जी रामलीला, उर्दू बाजार की ओर से तीन पुतले एक साथ जलाए जाएंगे। यहां रावण दहन देखने के लिए काफी भीड़ जुटने का अनुमान है। सिकरारा के खानापट्टी, वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, बदलापुर और नौपेड़वा में होने वाला रावण दहन भी खास होता है। रावण दहन सूरज ढलने के बाद किया जाएगा। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि रावण दहन और भरत-मिलाप के लिए पुलिस ने यातायात, शांति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)