गाजियाबाद में जल समाधि आंदोलन:5 दिन का मिला आश्वासन, निकासी समस्या पर घेराव की चेतावनी

Oct 19, 2026 - 17:28
0
गाजियाबाद में जल समाधि आंदोलन:5 दिन का मिला आश्वासन, निकासी समस्या पर घेराव की चेतावनी
गाजियाबाद के जवाली गांव में गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर सोमवार को महकार कसाना ने अनिश्चितकालीन ‘जल समाधि’ आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण और स्थानीय सभासद मौके पर पहुंचे। बातचीत के बाद समस्या के समाधान के लिए पांच दिन का समय तय किया गया, जिसके बाद महकार कसाना ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया। सभासद देवेंद्र ने नगर पालिका अधिकारियों को पांच दिन में समस्या का समाधान कराने और विकास कार्य शुरू करने का समय दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में काम शुरू नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा और नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। महकार कसाना ने भी पांच दिन में समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समस्या दूर नहीं होने पर दोबारा आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने गांव में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User