जौनपुर में 35 बच्चों से भरी बस नहर में घुसी:सभी बच्चे सुरक्षित; टीचर बोले- 'किसी को लगा नहीं तो क्या हुआ...'

Oct 12, 2026 - 18:21
0
जौनपुर में 35 बच्चों से भरी बस नहर में घुसी:सभी बच्चे सुरक्षित; टीचर बोले- 'किसी को लगा नहीं तो क्या हुआ...'
जौनपुर की बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय त्रिलोकी चौराहे के पास सोमवार शाम बड़ा हादसा टल गया। एक निजी स्कूल की अनियंत्रित बस नहर की पुलिया से टकराकर सीधे नहर में जा घुसी। हादसे के वक्त बस में 30 से 35 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खराब बस के बच्चों को लेने पहुंची थी दूसरी बस प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सेंट जेवियर स्कूल की एक बस पहले से ही नहर किनारे खराब खड़ी थी। उसमें सवार बच्चों को घर छोड़ने के लिए शाम करीब 3:30 बजे स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस भेजी। आरोप है कि तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस पहले पुलिया से टकराई और फिर सीधे नहर में उतर गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और स्टाफ ने मिलकर आनन-फानन में सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। टीचर का गैर-जिम्मेदाराना बयान हादसे के वक्त मौके पर मौजूद ग्रामीण जब वीडियो बनाने लगे, तो बस में सवार शिक्षक संदीप सिंह का एक बयान कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो में टीचर कथित तौर पर कहते दिख रहे हैं— “किसी बच्चे को लगा नहीं है तो क्या हुआ, घुस गया तो घुस गया...” शिक्षक की इस संवेदनहीनता को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। हालांकि, इस वायरल वीडियो और बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User