रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों ने 20दिन बाद धरना किया:विधायक ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने का दिया आश्वासन

Oct 12, 2026 - 18:21
0
रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों ने 20दिन बाद धरना किया:विधायक ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने का दिया आश्वासन
गाजियाबाद के रामानुज दयाल मार्केट के बी और सी ब्लॉक के व्यापारियों ने 20 दिन से चल रहा धरना सोमवार को खत्म कर दिया। शहर विधायक संजीव शर्मा, अपर नगर आयुक्त रेणु सिंह और अन्य अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से बात कर उनकी मांगों के समाधान का भरोसा दिया। व्यापारी संपत्ति कर में राहत की मांग कर रहे थे। विधायक संजीव शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों से बात की। इसके बाद उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों से जुड़ा प्रस्ताव अगली नगर निगम बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। विधायक ने कहा कि वे व्यापारियों की मांगों के साथ हैं और प्रस्ताव को सदन से पास कराने की पूरी कोशिश करेंगे। उनके और अधिकारियों के भरोसे के बाद व्यापारियों ने धरना खत्म करने पर सहमति जताई। अब व्यापारियों की कमेटी आगे की कार्रवाई देखेगी। सभी की निगाहें आगामी बोर्ड बैठक पर हैं, जहां उनके प्रस्ताव पर चर्चा होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User