जौनपुर में दिव्यांग बच्चों संग लायंस क्लब आयोजित:गोमती क्लब ने बच्चों को कराया भोजन, सदस्यों ने बिताया समय
जौनपुर में लायंस क्लब गोमती ने राजेश स्नेह एंड ट्रस्ट एजुकेशन दिव्यांग स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर बच्चों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता, स्नेह और संवेदनशीलता से भरा रहा। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सैयद हसनैन कमर, कोषाध्यक्ष ऋषिदेव, मनीष गुप्ता, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, प्रतिमा गुप्ता, अनिल कुमार पाण्डेय, शिवकुमार साहू और नवागंतुक सदस्य लायन मोहम्मद आजम जैदी ने भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)