रामपुर में पाइपलाइन खराब होने से सड़क पर जलभराव:जिला कारागार के सामने 5 दिन से एक तरफ का रास्ता बंद, राहगीर परेशान

Oct 14, 2026 - 18:55
0
रामपुर में पाइपलाइन खराब होने से सड़क पर जलभराव:जिला कारागार के सामने 5 दिन से एक तरफ का रास्ता बंद, राहगीर परेशान
रामपुर में जिला कारागार के ठीक सामने पाइपलाइन खराब होने से सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। नगरपालिका ने सड़क को खुदवा दिया, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते सड़क की एक साइड बंद है और दूसरी साइड से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। सड़क खराब होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क हादसे का खतरा भी बना हुआ है। बुधवार शाम चार बजे स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले पांच दिनों से सड़क की एक साइड बंद पड़ी है। रास्ता बंद होने के कारण वाहन चालकों को मजबूरी में दूसरी साइड से निकलना पड़ रहा है। इससे आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नगरपालिका के अधिकारियों से मांग की है कि खराब सड़क को जल्द ठीक कराया जाए, जिससे दोनों तरफ से यातायात सामान्य हो सके। ई-रिक्शा चालक फहीम ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। सड़क की एक साइड बंद होने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी राजेंद्र ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना गुजरना पड़ता है। सड़क की एक साइड बंद होने के कारण लोगों को गलत दिशा से निकलना पड़ता है। इससे परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द सड़क ठीक कराने की मांग की, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और यातायात पहले की तरह सुचारु हो जाए। उधर, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वरी त्रिपाठी ने बताया कि पाइपलाइन खराब होने के कारण सड़क को खोदा गया है। जल्द ही पाइपलाइन को ठीक कराया जाएगा। इसके बाद सड़क की मरम्मत कराकर उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा। अब स्थानीय लोगों को इंतजार है कि नगरपालिका कब तक सड़क को ठीक कराकर आवागमन सुचारु कराती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User