जौनपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज:कलकत्ता के मूर्तिकार दे रहे देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप

Oct 04, 2026 - 07:26
0
जौनपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज:कलकत्ता के मूर्तिकार दे रहे देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप
नवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित बारां मोड़ के पास मूर्तिकार मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। खेतासराय में मूर्ति निर्माण की यह परंपरा पिछले करीब 30 वर्षों से अनवरत चली आ रही है। कलकत्ता से आए मुख्य मूर्तिकार उत्तम पाल ने बताया कि वे बचपन से ही इस कला से जुड़े हैं। इस वर्ष उन्हें 52 प्रतिमाओं का ऑर्डर मिला है, जिनमें मां काली की आठ फीट ऊंची विशाल प्रतिमा इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। उत्तम पाल के अनुसार, उनकी टीम हर साल मार्च महीने में ही यहां आ जाती है और लगातार छह माह की कड़ी मेहनत के बाद इन मूर्तियों को तैयार करती है। इन कलाकारों का कहना है कि मिट्टी को आकार देकर उसमें देवी का स्वरूप उकेरना उनके लिए केवल रोजी-रोटी का साधन नहीं, बल्कि गहरी आस्था और श्रद्धा का विषय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User