मऊ में सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ड्राइवर की मौत:देर रात तक नहीं हो सकी मृतक की पहचान, घोसी ब्लॉक मुख्यालय के पास हादसा

Oct 04, 2026 - 07:26
0
मऊ में सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ड्राइवर की मौत:देर रात तक नहीं हो सकी मृतक की पहचान, घोसी ब्लॉक मुख्यालय के पास हादसा
मऊ में घोसी ब्लॉक मुख्यालय के पास शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे सीमेंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर का ड्राइवर उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली सीमेंट लेकर जा रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर रात तक मृतक ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने बताया कि मृतक ड्राइवर की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User