जौनपुर में मां कात्यायनी के 4500 भक्तों ने किए दर्शन:शारदीय नवरात्र के छठवें दिन पीले फूल और शहद का भोग चढ़ाकर मांगी सुख-शांति

Oct 16, 2026 - 07:39
0
जौनपुर में मां कात्यायनी के 4500 भक्तों ने किए दर्शन:शारदीय नवरात्र के छठवें दिन पीले फूल और शहद का भोग चढ़ाकर मांगी सुख-शांति
जौनपुर के मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां कात्यायनी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह 7 बजे तक करीब 4500 भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए। इस दिन मां दुर्गा के छठवें स्वरूप कात्यायनी माता की पूजा की जाती है। इन्हें विवाह, साहस और सफलता की देवी माना जाता है। भक्तों ने पीले फूल और शहद का भोग चढ़ाया। 'ॐ देवी कात्यायन्यै नमः' मंत्र का जाप भी किया गया। मान्यता है कि सच्चे मन से आराधना करने से कुंवारी कन्याओं का विवाह जल्द होता है और विवाहित महिलाओं को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। महंत विवेकानंद पंडा ने सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद आरती-पूजन किया। मंदिर खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार और कढ़ाही पूजन भी किया। भक्तों ने काल भैरवनाथ और मां काली मंदिर में भी दर्शन किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User