जौनपुर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को विशेष कैंप:17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची

Oct 16, 2026 - 18:40
0
जौनपुर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को विशेष कैंप:17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची
जौनपुर में मतदाता सूची को सही बनाने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। 17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगेंगे। इनमें छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा। महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर खास जोर है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में शुक्रवार को 3 बजे से 5 बजे तक राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक हुई। इसमें मतदान केंद्रों के बंटवारे और वोटर लिस्ट अपडेट की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नेताओं से तीन दिन में मतदान केंद्रों की जांच कर प्रस्तावित सूची देने को कहा। राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को भी इन कैंपों में मौजूद रहने को कहा गया है। वोटर लिस्ट की ड्राफ्ट कॉपी 12 नवंबर को जारी होगी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User