एनसीसी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर:सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, उत्कृष्ट कैडेट्स को मिले मेडल

Oct 16, 2026 - 18:40
0
एनसीसी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर:सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, उत्कृष्ट कैडेट्स को मिले मेडल
आटा स्थित एम.जे.एच. (M.J.H.) महाविद्यालय में 58 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी (NCC) द्वारा आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार (16 अक्टूबर) को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हो गया। यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 अक्टूबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चला। इस पूरे शिविर का सफल संचालन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रसन्न सक्सेना के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान प्रशिक्षण जेसीओ महक सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार विनोद गुरुंग, बीएचएम कीर्ति ध्वज सिंह, हवलदार अंकित और हवलदार विनोद की कड़ी देखरेख में कैडेट्स के लिए विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। शुक्रवार को समापन समारोह के अवसर पर कैडेट्स ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। शिविर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार एनसीसी कैडेट्स को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रसन्न सक्सेना, एडम ऑफिसर कर्नल एस.के. सिंह और सूबेदार मेजर राज कपूर ने मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User