जौनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित:गोमती लायंस क्लब पहल, जरूरतमंद मरीजों को मिला परामर्श
जौनपुर में लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ की ओर से बलुआघाट स्थित हयात फात्मा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में फिजिशियन डॉ. एपी सिद्धार्थ, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आजाद पाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सबाह और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अकरम ने सेवाएं दीं। क्लब के अध्यक्ष हसनैन कमर दीपू ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। सचिव नवीन मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह से गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। इसी उद्देश्य से आरिफ अनस के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)