बंगाल हादसे के बाद प्रयागराज पंडाल में सुरक्षा कड़ी:दरभंगा दुर्गा पूजा कमेटी ने पुख्ता किए सुरक्षा इंतजाम, सीमित संख्या में ही मिलेगी एंट्री
पश्चिम बंगाल के एक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई हालिया दुर्घटना के बाद अब प्रयागराज में भी पूजा कमेटियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। शहर के दरभंगा कॉलोनी स्थित प्रतिष्ठित दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े और व्यापक कदम उठाए गए हैं। हालांकि, दिन के समय पंडाल परिसर में पुलिस बल की तैनाती नजर नहीं आई, लेकिन पूजा कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि रात में भीड़ बढ़ने पर पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रहती है। बालू, सिलेंडर और हाई प्रेशर पाइप तैयार आग जैसी किसी भी अनहोनी से तुरंत निपटने के लिए पंडाल के बाहर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पंडाल परिसर के बाहर पर्याप्त संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक सिलेंडर) और बालू से भरी बाल्टियां रखी गई हैं। इसके साथ ही, आपात स्थिति में तुरंत पानी की बौछार करने के लिए हाई प्रेशर समर्सिबल पंप से जुड़ा लंबा पानी का पाइप भी लगाया गया है, ताकि किसी भी चिंगारी या आग की घटना पर पलक झपकते ही काबू पाया जा सके। दो एग्जिट और एक इमरजेंसी गेट तैयार कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और आपात स्थिति में त्वरित निकास के लिए खास संरचना तैयार की है। पंडाल के अंदर मुख्य रास्ते के अलावा दो अलग एग्जिट (निकास) द्वार बनाए गए हैं। इसके साथ ही, किसी भी अप्रत्याशित संकट या भगदड़ की आशंका से निपटने के लिए एक अलग इमरजेंसी गेट भी बनाया गया है। वॉलंटियर्स और बाहर से आए कर्मचारियों को इन सभी निकास मार्गों की निगरानी और सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के बाद समीक्षा और भीड़ नियंत्रण के कड़े नियम दरभंगा कॉलोनी पूजा कमेटी के सचिव देवब्रत बासु ने बताया कि पश्चिम बंगाल की घटना के बाद रात में ही पूरी व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा की गई। कमेटी के अनुसार, पंडाल की क्षमता 200 से 250 श्रद्धालुओं की है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए एक बार में केवल 30 से 50 लोगों के छोटे बैच को ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)