जौनपुर में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम:राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने उद्घाटन किया, रंगोलियों में दिखी विकसित भारत की झलक
जौनपुर के तिलकधारी पी.जी. कॉलेज में बुधवार को 12 बजे से 2 बजे तक में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम हुआ। इसका उद्घाटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, गिरीश चंद्र यादव ने किया। इस दौरान डिजिटल इंडिया, वंदे भारत और स्वस्थ भारत जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। राज्यमंत्री यादव ने इन रंगोलियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये रंगोलियां भारत की एकता और विकसित भारत की सोच को दिखाती हैं। इनमें मेक इन इंडिया और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चल रहा है। इसका मकसद जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी तय करना है। इस अभियान में रक्तदान और स्वच्छता जैसे कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों में भी रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासखण्ड मड़ियाहूं, बरसठी, रामपुर, खुटहन एवं मछलीशहर, रामनगर सहित समस्त विकासखडों मे ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, महिला सशक्तीकरण और समृद्ध गांव सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। कार्यक्रम के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।आगनबाड़ी कार्यकार्ताओं के द्वारा गोदभराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)