जौनपुर में सपाईयों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन:UPI भुगतान पर प्रस्तावित MDR चार्ज का विरोध कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
जौनपुर कलेक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार साहू की अगुवाई में दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने थाली बजाकर UPI भुगतान पर प्रस्तावित MDR चार्ज का विरोध जताया और एडीएम परमानंद झा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार साहू ने बताया कि केंद्र सरकार 15 अक्टूबर से UPI भुगतान पर 0.04% MDR चार्ज लगाने वाली है। इसके विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी ऑनलाइन भुगतान से पहले ही परेशान हैं और उनका शोषण हो रहा है। MDR चार्ज से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिससे डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने छोटे दुकानदारों और खुदरा व्यापारियों के फायदे के लिए डिजिटल भुगतान को आसान और सस्ता बनाने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)