मैनपुरी में दिव्यांग सफाई कर्मचारी के वेतन पर विवाद:पति का आरोप- 2014 से नहीं मिली रकम, फर्जी हस्ताक्षर से निकासी

Oct 13, 2026 - 13:49
0
मैनपुरी में दिव्यांग सफाई कर्मचारी के वेतन पर विवाद:पति का आरोप- 2014 से नहीं मिली रकम, फर्जी हस्ताक्षर से निकासी
मैनपुरी में एक दिव्यांग सफाई कर्मचारी के वेतन को लेकर विवाद सामने आया है। किशनी विकासखंड की ग्राम पंचायत कैथपुर में तैनात पूनम के पति सौरभ कुमार ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2014 में शादी होने के बाद से उनकी पत्नी को वेतन की रकम नहीं मिल पा रही है। उनका दावा है कि पत्नी बोलने में असमर्थ हैं और उनके बैंक खाते से कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकाली जा रही है। सौरभ ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे डीएम ऑफिस में शिकायती पत्र देकर पत्नी का बैंक खाता बदलवाने और वेतन दिलाने की मांग की है। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया बता दें कि रामनगर निवासी सौरभ कुमार ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी पूनम ग्राम पंचायत कैथपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। वह बोल नहीं पाती हैं। सौरभ के मुताबिक, वर्ष 2014 में बेवर के मोहल्ला महाजनान निवासी विष्णु कुमार की बेटी पूनम से उनकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से अब तक पत्नी के वेतन की रकम उन्हें नहीं मिल सकी। सौरभ ने दावा किया कि उनकी पत्नी आज तक बैंक नहीं गई हैं, इसके बावजूद उनके खाते से रकम निकाली जा रही है। दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी सौरभ ने अपने ससुर विष्णु कुमार, साले प्रतीक, उसकी पत्नी शिवानी, साली मौना और उसके पति हिमांशु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब उन्होंने पत्नी का वेतन दिलाने की बात कही तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। सौरभ ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी भी देते हैं। फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन की रकम निकाली सौरभ ने बताया कि उनकी पत्नी का बैंक खाता संयुक्त रूप से पूनम और प्रतीक के नाम पर है। उनका आरोप है कि इसी खाते से पूनम के फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन की रकम निकाली जाती है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि खाते में बदलाव की प्रक्रिया पूरी कराकर पत्नी के वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि रकम सीधे उनकी पत्नी को मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User