जौनपुर में युवक ने गोमती नदी में छलांग लगाई:शाही पुल से कूदने से पहले बोला- मुझे माफ करना, पुलिस शव खोज रही

Oct 13, 2026 - 13:32
0
जौनपुर में युवक ने गोमती नदी में छलांग लगाई:शाही पुल से कूदने से पहले बोला- मुझे माफ करना, पुलिस शव खोज रही
जौनपुर में सोमवार रात 2 बजेशाही पुल से एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस युवक के शव की तलाश कर रही है। युवक की पहचान सहाबुद्दीनपुर पुराना पावर हाउस निवासी मो. उमैर पुत्र मो. शमशाद के रूप में हुई है। वह किसी बात को लेकर घर से नाराज था। मो. नसीम ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे उनके पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा, "हमें माफ कर देना, हम पुल पर हैं।" जब उन्होंने दोबारा कॉल किया, तो दूसरे व्यक्ति ने बताया कि उमैर ने उसके फोन से कॉल किया था। परिवार के लोग उमैर को खोजते हुए जेसीज चौराहे, सद्भावना पुल और फिर शाही पुल पहुंचे। शाही पुल पर उमैर एक अर्टिगा गाड़ी के पीछे छिपा मिला। मो. नसीम ने उसे नदी में कूदने से रोकने की कोशिश की, लेकिन फोन बजने के दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User