समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक:प्रियांशुराज को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जताई खुशी
देवरिया में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को कचहरी रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रियांशुराज यादव को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर खुशी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रियांशुराज यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से जिले के समाजवादी कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह मनोनयन प्रियांशुराज के सांगठनिक अनुभव, सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। उनकी नई जिम्मेदारी से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन के विस्तार और युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)