जौनपुर नपा के 2 नए वार्ड टैक्स दायरे में:मीरपुर-सैदनपुर का सर्वे पूरा, 5000 मकान दायरे में आएंगे
जौनपुर नगर पालिका परिषद में 2017 के सीमा विस्तार में शामिल हुए 8 नए वार्डों में से अब दो टैक्स के दायरे में आ गए हैं। मीरपुर और सैदनपुर वार्ड का सर्वे पूरा हो गया है। इन वार्डों के लोगों को अब हाउस और पानी का टैक्स देना होगा। नगर पालिका अभी तक 31 वार्डों से ही राजस्व वसूल रही थी। इन दो वार्डों में करीब पांच हजार मकान मिले हैं, जिनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। कलीचाबाद, चांदपुर, गंगापट्टी, डेरायूसुफ, हरदीपुर और देवचंदपुर वार्डों के सत्यापन का काम आखिरी चरण में है। नगर पालिका का पूरा ध्यान अब राजस्व बढ़ाने पर है। अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने बताया कि सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए नए वार्डों के लोग भी अब टैक्स के दायरे में आएंगे। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर वसूली की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)