कोडीन कफ सिरप माफिया शुभम की पत्नी के खिलाफ वारंट:वाराणसी में संपत्तियों की जांच में वैशाली बनी आरोपी, गिरफ्तारी के आदेश
वाराणसी के कोडीन कफ सिरप मामले में फरार चल रहे शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली जायसवाल उर्फ वैशाली पोसवानी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वैशाली को गिरफ्तार कर पेश किया जाए। पुलिस की जांच में शुभम की संपत्तियों और शराब ठेकों में वैशाली का नाम सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया। शुभम और वैशाली दोनों 10 महीने से ज्यादा समय से फरार हैं। पुलिस ने वैशाली की तलाश में जगतगंज स्थित उसके घर के अलावा रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। संपत्तियों और शराब ठेकों में पत्नी का नाम पुलिस की जांच में सामने आया कि कोडीन कफ सिरप से अर्जित रकम से शुभम ने कई संपत्तियां खरीदीं। इसके अलावा शराब के ठेके भी खोले गए, जिनमें पत्नी वैशाली का नाम सामने आया है। इसी आधार पर पुलिस ने कोर्ट से वैशाली के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की थी। जगतगंज के घर पर भी तलाश कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि वैशाली, शुभम के फरार होने के बाद से ही फरार है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद वैशाली की तलाश और तेज कर दी गई है। उसके जगतगंज स्थित घर के साथ रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। शुभम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कायस्थ टोला प्रह्लादघाट निवासी शुभम जायसवाल नवंबर 2025 के बाद से पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। वाराणसी पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। अब उसकी तलाश इंटरपोल की मदद से की जा रही है। पिता को कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा था शुभम के पिता भोला जायसवाल को पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वाराणसी और सोनभद्र पुलिस के बाद अब SIT मामले में आरोपियों की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)