जौनपुर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, गौशाला में गोवंश को खिलाया गुड़
गुजरात के बड़नगर से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा मंगलवार को 1 बजे जौनपुर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसका स्वागत किया। टीम ने पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित गौशाला में गोवंश को गुड़ खिलाया और चारा परोसा। यात्रा से जुड़े कई लोग मौजूद थे। यात्रा के प्रमुख कुलदीप बारोट ने बताया कि यह 20 दिवसीय यात्रा पीएम मोदी की जन्मस्थली बड़नगर से वाराणसी तक है। यह बाबा विश्वनाथ के दरबार में खत्म होगी। यात्रा में गांवों और शहरों में लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मेडिकल कैंप और सफाई अभियान जैसे सेवा कार्य भी हो रहे हैं। इसका मकसद मोदी के 25 साल के कामों को लोगों तक पहुंचाना है। जौनपुर में नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्य के प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने गौशाला में चारे और गुड़ का इंतजाम भी कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)