जौनपुर प्रीमियर लीग का आगाज: 10-विधानसभा की टीमें लेंगी हिस्सा:जर्सी लॉन्च और ट्रॉफी का अनावरण, अभिषेक सिंह बोले- प्रतिभा की कमी नहीं
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे जौनपुर प्रीमियर लीग (JPL) 2026 का आगाज हुआ। कार्यक्रम में सभी टीमों की जर्सी लॉन्च की गई और ट्रॉफी का अनावरण किया गया। विधानसभा स्तर पर गठित 10 टीमें इस लीग में हिस्सा ले रही हैं। कप्तानों के आगमन से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न टीमों के कप्तानों के आगमन से हुई। इसके बाद टीमों की जर्सी का अनावरण किया गया। ट्रॉफी अनावरण के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया। एकलव्य स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच माहौल पूरी तरह खेलमय रहा। यह लीग ‘जौनपुर नं.1’ की पहल पर पूर्व IAS अधिकारी अभिषेक सिंह करा रहे हैं। इसका उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच देना, विद्यार्थियों में खेल भावना को बढ़ावा देना और जौनपुर को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। 10 विधानसभा क्षेत्रों से बनी टीमें संयोजक अभिषेक सिंह ने कहा कि जौनपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को सिर्फ सही अवसर और मार्गदर्शन की जरूरत है। इसी उद्देश्य से 10 विधानसभा क्षेत्रों की टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि JPL के जरिए खिलाड़ियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। आयोजन के लिए विश्वविद्यालय का इनडोर स्टेडियम उपलब्ध कराने पर उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति प्रो. आरके सिंह का आभार जताया। खेल को करियर के रूप में अपनाने पर जोर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल अब युवाओं के लिए करियर का अच्छा माध्यम बन चुका है। इस तरह के आयोजन विश्वविद्यालय और खेल के बीच जुड़ाव मजबूत करने में मदद करेंगे। डीएम केडीएम सैमुअल पॉल ने भी JPL की पहल की सराहना की। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों को मंच देने के प्रयास को महत्वपूर्ण बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)