जौनपुर सपा कार्यालय में जयंती कार्यक्रम:जेपी और महाराजा अग्रसेन को किया नमन, विचारों और योगदान पर हुई चर्चा
जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या की अध्यक्षता में हुआ। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। इसके बाद उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति से लोकतांत्रिक मूल्यों और जनशक्ति का संदेश दिया। महाराजा अग्रसेन ने समानता, सहयोग और लोककल्याण की भावना को मजबूत किया। उन्होंने बताया कि दोनों के विचार आज भी सामाजिक न्याय और विकास के लिए जरूरी हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुशील दुबे, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)