फतेहाबाद में किसान गोष्ठी आयोजित:250 से अधिक किसानों ने लिया भाग, आलू की उन्नत खेती और रोग रोकथाम पर चर्चा
आगरा के कस्बा फतेहाबाद के कान्हा वन गार्डन में रविवार को सुदर्शन फार्म केमिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में कंपनी के रीजनल मैनेजर विपिन बालियान, टेरिटरी मैनेजर अभिषेक शुक्ला और उपेन्द्र प्रताप मौजूद रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. गजेन्द्र ने किसानों को आलू की फसल में होने वाले विभिन्न रोगों और उनकी रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान बताए। किसानों को आलू की उन्नत खेती और अधिक उत्पादन प्राप्त करने के आधुनिक तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)