जेएनयू प्रोफेसर मामले पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी, लखीमपुर खीरी में कांग्रेस कार्यालय छावनी में बदला

Oct 12, 2026 - 14:44
0
जेएनयू प्रोफेसर मामले पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी, लखीमपुर खीरी में कांग्रेस कार्यालय छावनी में बदला
लखीमपुर खीरी में सोमवार दोपहर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े मामले को लेकर था। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत कई महिलाएं इसमें शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर मामले पर जवाब मांगा। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी। सीओ सिटी महक शर्मा ने मौके पर व्यवस्था संभाली। पास के सपा कार्यालय पर भी पुलिस बल तैनात रहा। करीब 20 से 25 मिनट तक चले प्रदर्शन के बाद महिला कार्यकर्ता वापस लौट गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User