प्रयागराज में TGT-PGT अभ्यर्थियों ने UPESSC का घेराव किया:पुरानी नियमावली से भर्ती का एक मौका देने की मांग, गेट पर बैठकर किया प्रदर्शन

Oct 12, 2026 - 14:44
0
प्रयागराज में TGT-PGT अभ्यर्थियों ने UPESSC का घेराव किया:पुरानी नियमावली से भर्ती का एक मौका देने की मांग, गेट पर बैठकर किया प्रदर्शन
प्रयागराज में TGT-PGT भर्ती की पुरानी नियमावली और परीक्षा पैटर्न बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव किया। मांग पूरी न होने से नाराज अभ्यर्थी आयोग के गेट के बाहर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने शासन से जल्द आदेश जारी करने और पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती का एक मौका देने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया था, लेकिन करीब 20 दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस आदेश जारी नहीं हुआ। छात्रों ने आरोप लगाया कि आयोग के अधिकारी शासन से पत्र न मिलने की बात कह रहे हैं, जबकि दूसरे अधिकारियों से संपर्क करने पर जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल दी जाती है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। 3 तस्वीरें देखिए पुरानी नियमावली से एक भर्ती कराने की मांग अभ्यर्थियों की मांग है कि TGT-PGT भर्ती में पुरानी अर्हता और परीक्षा पैटर्न के आधार पर कम से कम एक अवसर दिया जाए। छात्र आशुतोष पांडेय ने कहा कि नई नियमावली में PGT के लिए B.Ed अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि पुरानी नियमावली में यह बाध्यता नहीं थी। उनका कहना है कि कई अभ्यर्थियों की B.Ed की पढ़ाई अभी चल रही है। ऐसे में पुरानी नियमावली के आधार पर एक भर्ती होने से उन्हें भी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। ‘मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं’ अभ्यर्थियों के मुताबिक, पुरानी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर 5 सितंबर से आमरण अनशन चल रहा था। 19वें दिन मुख्यमंत्री की ओर से मांगों पर सुनवाई का भरोसा मिलने के बाद अनशन समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद आयोग के सचिव ने अभ्यर्थियों को बताया था कि शासन से आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों का आरोप है कि आश्वासन के बाद भी अब तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। पुलिस की बैरिकेडिंग पर जताई नाराजगी प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आयोग के बाहर पुलिस की बैरिकेडिंग और रोकटोक पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि आवश्यक योग्यता और एडमिट कार्ड होने के बावजूद उन्हें आयोग तक पहुंचने से रोका जा रहा है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि रास्ते बंद कर दिए गए हैं और शांतिपूर्ण तरीके से मांग उठाने वाले छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है। ‘मांग पूरी होने तक आयोग के सामने बैठे रहेंगे’ अभ्यर्थी पिंटू यादव ने कहा कि पुरानी नियमावली बहाल नहीं हुई तो वे शिक्षा सेवा चयन आयोग के सामने बैठे रहेंगे और मांग पूरी होने के बाद ही वहां से हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने शासन से तत्काल आदेश जारी करने, आयोग में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और पुराने परीक्षा पैटर्न को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द फैसला नहीं होने पर आंदोलन फिर तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User