जेके मंदिर में रामलीला महोत्सव का मंचन:पुष्प वाटिका में श्रीराम-सीता के प्रथम मिलन की झलक देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
कानपुर के कमला नगर स्थित सिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर (जेके मंदिर) में चल रहे सात दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को जनकपुर आगमन, पुष्प वाटिका और रावण-बाणासुर प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पुष्प वाटिका प्रसंग में भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन की झलक ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं, रावण-बाणासुर प्रसंग के मंचन ने दर्शकों को रोमांचित किया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामलीला का आनंद लिया। महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)