बिजनौर में तार चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा:ढाई क्विंटल चोरी के तार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Oct 16, 2026 - 07:56
0
बिजनौर में तार चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा:ढाई क्विंटल चोरी के तार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
बिजनौर में नूरपुर थाना पुलिस ने नलकूपों से बिजली के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ढाई क्विंटल तार, स्टार्टर और एक वैगनआर कार बरामद की है। आरोपी बिजनौर समेत अन्य जगहों पर बिजली के उपकरण चोरी करते थे। एसपी ग्रामीण गौतम राय ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि खेतों के नलकूपों और घरों से बिजली के उपकरण चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। गांव राजा का ताजपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ तार और स्टार्टर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हीमपुर बुजुर्ग निवासी अरबाज, शायान और सुहेल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी सलीम के साथ जनवरी में ताजपुर-मूसेपुर रोड पर खेतों से तार और स्टार्टर चोरी किए थे। चोरी का तार हीमपुर बुजुर्ग निवासी शाहरुख को बेचा गया था। आरोपियों ने स्योहारा-सबदलपुर रोड पर बिजली के खंभे से भी तार चोरी किए थे। चोरी का सामान लाने-ले जाने के लिए वैगनआर कार का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस फरार आरोपी सलीम और शाहरुख की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User