जेल में बंद महिला संग मंत्री हत्या की साजिश:ऑडियो सामने आते ही रेखा आर्या की बिगड़ी तबीयत, हिस्ट्रीशीटर पति पप्पू गिरधारी पर कसा शिकंजा

Oct 16, 2026 - 09:17
0
जेल में बंद महिला संग मंत्री हत्या की साजिश:ऑडियो सामने आते ही रेखा आर्या की बिगड़ी तबीयत, हिस्ट्रीशीटर पति पप्पू गिरधारी पर कसा शिकंजा
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जिस ऑडियो को लेकर विवाद गहराया है, वह कल्पना मिश्रा के जेल जाने से ठीक पहले की बताई जा रही है। इस ऑडियो में पप्पू गिरधारी और कल्पना मिश्रा के बीच जेल, जमानत, मुकदमों और संपत्ति बंटवारे को लेकर गंभीर बातचीत हो रही है। कथित तौर पर हत्या की साजिश और षड्यंत्र से जुड़ी इस ऑडियो के सामने आने और रोते हुए वीडियो जारी करने के बाद मंत्री रेखा आर्या की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि मंत्री रेखा आर्या ने आरोप लगाया है कि उनके पति अन्य महिला के साथ मिलकर उनकी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं और उन्हें व उनके बच्चों को जान का खतरा है। इस बीच सामने आई यह ऑडियो कल्पना मिश्रा की गिरफ्तारी/जेल जाने से ठीक पहले की है, जिसमें पप्पू गिरधारी उसे समझा रहा है और 2-3 दिन जेल जाने की स्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की बात कह रहा है। जिस महिला के साथ मिलकर कथित हत्या की साजिश का ऑडियो सामने आया है, उसका नाम कल्पना मिश्रा बताया जा रहा है। वह वर्तमान में जेल में बंद है और हाल ही में उसकी जमानत मंजूर हुई है। इधर, मंत्री रेखा आर्या ने एक भावुक वीडियो जारी कर कहा कि जिस व्यक्ति पर उन्होंने भरोसा कर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया, उसने उन्हें गहरा धोखा दिया। उन्होंने साफ कहा कि महिला चाहे आम हो या खास, घरेलू अत्याचार सहने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। कंपनी से फर्जीवाड़े कर हटाया, स्टाफ के सामने दीं जातिसूचक गालियां रेखा आर्या ने आरोप लगाया कि वर्ष 2004 में गिरधारी लाल ने खुद को अविवाहित बताकर उनसे शादी की थी, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। विरोध करने पर उसने माफीनामा दिया लेकिन आदतें नहीं सुधरीं। आरोप है कि गिरधारी ने फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए रेखा आर्या को बिना किसी इस्तीफे के कंपनियों के निदेशक पद से हटा दिया। इतना ही नहीं, सरकारी आवास में स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। 1990 के चर्चित जैन दंपति हत्याकांड से लेकर जमीन कब्जाने तक के आरोप बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित जोगी नवादा निवासी गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 1990 के चर्चित जैन दंपति हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, जिसकी कोर्ट से फाइल गायब होने और बाद में दोबारा तैयार किए जाने का मामला भी सुर्खियों में रहा था। इसके अलावा उत्तराखंड के किच्छा में प्लॉट और जमीन धोखाधड़ी से जुड़ी धारा 420 और 506 के तहत कई एफआईआर दर्ज हैं। बरेली में हालिया वर्षों में हुए जमीन विवादों और गैंगवार में भी उनका नाम उछलता रहा है। पुलिस ने दर्ज कीं संगीन धाराएं, साक्ष्यों की जांच तेज देहरादून पुलिस ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-B (षड्यंत्र), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (फर्जी दस्तावेज), 495 (पिछला विवाह छिपाकर शादी), 498-A (दहेज व प्रताड़ना), 506 (जान से मारने की धमकी) समेत एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच कराने के साथ ही बरेली में उसके संपर्कों और आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User