जेलों की निगरानी के लिए बोर्ड ऑफ विजिटर गठित:दो सामाजिक कार्यकर्ता नामित, आनंद नाथ गुप्ता और राजवर्धन शुक्ला को मिली जिम्मेदारी
औरैया में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे जेलों की निगरानी के लिए बोर्ड ऑफ विजिटर का गठन किया। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट और राजवर्धन शुक्ला को नामित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हुआ नामांकन यह नामांकन जिला प्रोबेशन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी, औरैया के पत्रों के आधार पर किया गया है। कारागार मुख्यालय के निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के 3 जुलाई 2026 के आदेश के तहत यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य जेलों की व्यवस्था को पारदर्शी बनाना, वहां की स्थिति का निरीक्षण करना और निगरानी को प्रभावी बनाना है। सामाजिक भागीदारी से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद सामाजिक कार्यकर्ताओं को बोर्ड ऑफ विजिटर में शामिल किए जाने पर एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने खुशी जताई। उन्होंने इसे सामाजिक भागीदारी की दिशा में अच्छा कदम बताया। उम्मीद जताई कि इससे बंदियों की समस्याओं और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा और जेल व्यवस्था में सुधार होगा। संस्था के सदस्यों ने दी बधाई इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार और भाजपा नगर महामंत्री कपिल गुप्ता सहित अन्य लोगों ने नामित सदस्यों को बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)