मिशन शक्ति के तहत दो महिला SI बनीं चौकी प्रभारी:एसपी सर्वेश मिश्रा का ट्रांसफर, निशा त्रिपाठी को खीरीबाग और मधु शर्मा को ब्रह्मस्थान की जिम्मेदारी

Oct 16, 2026 - 15:56
0
मिशन शक्ति के तहत दो महिला SI बनीं चौकी प्रभारी:एसपी सर्वेश मिश्रा का ट्रांसफर, निशा त्रिपाठी को खीरीबाग और मधु शर्मा को ब्रह्मस्थान की जिम्मेदारी
मऊ में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दो महिला उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने 15 अक्टूबर को चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए महिला उपनिरीक्षक निशा त्रिपाठी को खीरीबाग चौकी और मधु शर्मा को ब्रह्मस्थान चौकी का प्रभारी नियुक्त किया। दोनों चौकियां कोतवाली नगर क्षेत्र में आती हैं। महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में दोनों महिला उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। सुरक्षा और शिकायतों के निस्तारण पर जोर मऊ पुलिस मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर रही है। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। दो महिला उपनिरीक्षकों को चौकी की कमान सौंपे जाने से महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और पुलिस-जनता के बीच संवाद बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User