जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट:योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी, PM मोदी ने ही किया था भूमि पूजन
ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। एयरपोर्ट का नाम बदलने के फैसले पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरी कैबिनेट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसका लोकार्पण भी उन्हीं के हाथों हुआ। विधायक ने कहा कि एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के फैसले के लिए वह सरकार के आभारी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)