गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 14 लाख रुपए:बैंगलुरू के खाताधारक से साइबर पुलिस ने 7 दिन में वापस कराए, ASP बोले- OTP शेयर न करें
उन्नाव में गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 14 लाख रुपये वापस मिलने से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और वॉलेट से संपर्क किया और रकम को होल्ड कराया। इसके बाद पूरी धनराशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। सात दिन के भीतर रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत महसूस की। शुक्रवार दोपहर दो बजे पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी देते हुए साइबर अपराध और ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने की अपील की। पुलिस के अनुसार, जपसरा के राम प्रसाद खेड़ा निवासी विशाल कुमार साहू ने एक अक्टूबर 2026 को गलती से 14 लाख रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। गलती का पता चलने पर उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की और अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की। इतनी बड़ी रकम गलत खाते में चले जाने से पीड़ित परेशान हो गया था। बैंक और वॉलेट से संपर्क कर रकम कराई होल्ड मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने लेनदेन से संबंधित जानकारी जुटाई और संबंधित बैंक व वॉलेट से पत्राचार किया। इसके बाद ट्रांसफर की गई धनराशि को होल्ड कराया गया, जिससे रकम वापस कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। पुलिस के प्रयासों के बाद आठ अक्टूबर 2026 को 14 लाख रुपये की पूरी धनराशि विशाल कुमार साहू के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। जो कि बैंगलुरू के एक खाते में ट्रांसफर हो गयी थी। इस तरह गलत खाते में ट्रांसफर हुई रकम सात दिन के भीतर वापस मिलने से पीड़ित को बड़ी आर्थिक राहत मिली। साइबर टीम ने की कार्रवाई धनराशि वापस कराने की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी अजय पाल, तरुण कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियांशी यादव, महिला आरक्षी अर्चना पाण्डेय, आरक्षी शमसुद्दीन, मोनू यादव और पंकज यादव शामिल रहे। लेनदेन से पहले जांच लें खाता संख्या साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करते समय लाभार्थी का नाम और खाता संख्या अच्छी तरह जांच लें। यदि गलती से रकम किसी दूसरे खाते में चली जाए तो तत्काल संबंधित बैंक को सूचना दें और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से धनराशि को होल्ड कराने और वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)