जगदीश पटेल कांग्रेस पर भड़के, बोले-पागलों का ठिकाना नहीं होता:रवि किशन ने कहा- हरा नहीं पा रहे तो हाईजैक करने पर जुटे
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के सह-प्रभारी जगदीश पटेल कांग्रेस पर भड़क गए। उन्होंने कहा- पागलों का कोई ठिकाना नहीं होता। अगर पागल लोग अजीब हरकतें नहीं करेंगे, तो आप उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं? उनके बारे में क्या ही कहा जाए। वहीं, भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा- भाजपा को हरा नहीं पा रहे हैं, तो अब ये लोग संस्थाओं को हाईजैक करने पर उतारू हैं। 65 साल तक इन लोगों ने देश का शोषण किया। अब ये चाह रहे हैं कि भारत फिर 65 साल पीछे चला जाए। ये दिल्ली में जनता को परेशान कर रहे हैं। उनसे पूछ भी नहीं रहे हैं कि उन्हें क्या चाहिए। देश की जनता पीएम मोदी और इस सरकार को चाहती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)