झांसी की कल की 5 बड़ी खबरें:राखी सावंत बोली-युवक की मौत से वास्ता नहीं, बिल्डर के बेटे ने कार से बाइक सवार पुलिसकर्मी को उड़ाया
नमस्कार, झांसी की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें…झांसी में दशहरे पर रावण 30 सेकेंड में 70 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलकर राख हो गया। पुतले में आग लगते ही आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। लक्ष्मण अहिरवार डेथ केस में कोर्ट से गैर जमानत वारंट (NBW) जारी होने के बाद एक्ट्रेस राखी सावंत ने 4 दिन में दूसरी बार सफाई दी। बिल्डर के बेटे ने कार से बाइक सवार पुलिसकर्मी को टक्कर मारी। अब सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें… 1- झांसी में 70 फीट ऊंचा रावण जला, रिमोट से लगाई आग-सोने की लंका भी राख हुई; राम-रावण में हुआ युद्ध झांसी में दशहरे पर रावण 30 सेकेंड में 70 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलकर राख हो गया। पुतले में आग लगते ही आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। किले के नीचे क्राफ्ट मेला मैदान में जुटे लोगों ने रावण दहन का नजारा देखा। यहां 65-65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस बार रावण के साथ उसकी सोने की लंका भी जल गई। भगवान हनुमान ने आकाश में उड़कर अपनी पूंछ से लंका जलाई। रावण के पुतले में आग लगाने के लिए रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल किया गया। मुख्य अतिथि मंच से बटन दबाए और पुतले में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘झांसी के युवक की मौत से मेरा वास्ता नहीं’, राखी सावंत ने लिखा-मुझे परेशान किया जा रहा झांसी में लक्ष्मण अहिरवार डेथ केस में कोर्ट से गैर जमानत वारंट (NBW) जारी होने के बाद एक्ट्रेस राखी सावंत ने 4 दिन में दूसरी बार सफाई दी है। सोमवार रात को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 16 साल पुराने 'राखी का इंसाफ' शो का आधा वीडियो पोस्ट किया। लिखा- इस वीडियो में सारे सबूत मौजूद हैं। लड़के की मां अब इस दुनिया में नहीं है। मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है। ये लोग मुझे परेशान करना चाहते हैं, क्योंकि मैं भारत के छात्रों और कॉकरोच लोगों का समर्थन कर रही हूं। पूरी खबर पढ़ें 3. झांसी में 'काली माता' की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 50 हजार से ज्यादा भक्त हुए शामिल झांसी में खटीक समाज की ऐतिहासिक काली माता की विसर्जन यात्रा मंगलवार शाम करीब 6 बजे लक्ष्मीताल पहुंची। मेवातीपुरा से माता की प्रतिमा को भक्त अपने कंधों पर उठाकर करीब 3.5 किलोमीटर तक चले। रास्तेभर ‘काली-काली, जय मां काली’ के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा और विसर्जन स्थल पर करीब 50 हजार लोगों की मौजूदगी बताई गई। लक्ष्मीताल के कुंड पर आरती के बाद माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पुराने शहर के मेवातीपुरा में स्थापित खटीक समाज की काली माता के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। माता के दर्शन के लिए झांसी के अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होने पर भक्त दोबारा माता के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. CO की गाड़ी को टक्कर मारकर भागा बिल्डर का बेटा...VIDEO, झांसी में पुलिस बाइक उड़ाई-गिरफ्तार झांसी में पुलिस की घेराबंदी के बीच फिल्मी अंदाज में बलेनो कार के भागने का वीडियो सामने आया। सोमवार शाम को बिल्डर का बेटा दोस्तों के साथ कार लेकर सुनसान एरिया में बांध किनारे पहुंचा। तभी सीओ सिटी प्रिया सिंह भी वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बिल्डर का बेटा कार बैक करके वहां से भाग निकला। कार पर नंबर प्लेट नहीं थी, शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। इससे शक होने पर चीता मोबाइल के सिपाही ने पीछा किया। आगे रेलवे क्रॉसिंग बंद थी, तो कार बैक होकर वापस आई। रोकने की कोशिश कर रहे सिपाही की बाइक को उड़ा दिया। इसके बाद सीओ प्रिया सिंह और इंस्पेक्टर ने कार का पीछा किया। पूरी खबर पढ़ें 5. झांसी से त्योहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच होगा संचालन झांसी त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का ठहराव बिरारी और रुंधी स्टेशन पर भी किया जाएगा। ट्रेन नम्बर 01913/01914 खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी। परिचालन संबंधी कारणों से खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसके स्थान पर इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)