आजमगढ़ की कल की 5 बड़ी खबरें:राम ने रावण को अग्निबाण मारा, बस ने सिपाही को मारी टक्कर; अश्लील गाना गाने वाले गिरफ्तार

Oct 21, 2026 - 06:41
0
आजमगढ़ की कल की 5 बड़ी खबरें:राम ने रावण को अग्निबाण मारा, बस ने सिपाही को मारी टक्कर; अश्लील गाना गाने वाले गिरफ्तार
नमस्कार, आजमगढ़ की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें…आजमगढ़ में अग्निबाण मारकर राम ने रावण का पुतला फूंका। लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। जहानागंज में परदेशी मोड़ के पास परिवहन निगम की बस ने बाइक सवार पुलिस जवान को टक्कर मार दी। गंभीरपुर पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों से अभद्र व्यवहार करने, सीटी बजाने और अश्लील गाने गाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें… 1- राम ने अग्निबाण चलाकर किया रावण का वध, धू-धूकर जला पुतला; आजमगढ़ में 155 जगह दहन हुआ आजमगढ़ की पुरानी कोतवाली स्थित ऐतिहासिक श्रीरामलीला में राम ने अग्निबाण चलाकर रावण का वध किया। इसके बाद रावण का प्रतीकात्मक पुतला धू-धूकर जल उठा। श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। लोगों ने एक-दूसरे को विजयदशमी की बधाई दी। मंगलवार को रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। वहीं, जिले में दशहरे पर कुल 155 स्थानों पर रावण दहन किया गया और करीब 1748 स्थानों पर स्थापित दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन किया गया। पूरी खबर पढ़ें 2. आजमगढ़ में बस ने सिपाही को मारी टक्कर, दाहिना पैर हुआ फ्रैक्चर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में परदेशी मोड़ के पास परिवहन निगम की बस ने बाइक सवार पुलिस जवान को टक्कर मार दी। हादसे में जवान सुनील सरोज का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें पीजीआई चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। जवान के भाई की तहरीर पर सोमवार देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सुनील सरोज कंधरापुर थाना क्षेत्र के धरसन गांव के निवासी हैं। उनकी तैनाती अयोध्या धाम स्थित हनुमानगढ़ी में है। 16 अक्टूबर को वह तीन दिन की छुट्टी लेकर अपनी नानी के घर ग्राम करउत जा रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर से आजमगढ़ की ओर जा रही परिवहन निगम की बस ने परदेशी मोड़ के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यहां पढ़ें पूरी खबर 3. आजमगढ़ में लेखपाल से गाली-गलौज और मारपीट, BLO से अभद्रता; जान से मारने की धमकी आजमगढ़ के मेहनगर तहसील क्षेत्र में निर्वाचन सुपरवाइजर के रूप में बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे लेखपाल के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर मेहनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कन्नौज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के नसरापुर निवासी राघवेन्द्र सिंह मेहनगर तहसील के सिसवां राजस्व मंडल में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को वह निर्वाचन सुपरवाइजर के कार्य के तहत अपने क्षेत्र में आवंटित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 4. आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 32°C, तेज धूप निकली; रुक-रुककर हवा चली आजमगढ़ में मंगलवार को मौसम फिर बदल गया। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसके बाद बादलों के बीच धूप निकली। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में गर्मी और उमस बनी हुई है, जबकि रात में ठंडक बढ़ने लगी है। रुक-रुककर चल रही तेज हवा से लोगों को राहत मिली है। मौसम में लगातार बदलाव से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। अगले 4-5 दिनों में जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें 5. आजमगढ़ में महिलाओं से छेड़छाड़- अश्लील गाना गाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बिंद्रा बाजार से पकड़ा गंभीरपुर पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों से अभद्र व्यवहार करने, सीटी बजाने और अश्लील गाने गाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 'मिशन शक्ति फेज-6.0' अभियान के तहत की गई। पुलिस को बिंद्रा बाजार और रानीपुर रजमो इलाके से सूचना मिली थी कि कुछ लोग आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। उनके इस व्यवहार के कारण अक्सर विवाद और मारपीट होने लगी थी, जिससे इलाके में शांति भंग होने का डर था। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User