झांसी की महिला की कानपुर सड़क हादसे में मौत:भतीजे के दस्टोन संस्कार में शामिल होने गई थीं, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल; इलाज के दौरान गई जान
झांसी के कटेरा देहात की रहने वाली कुसुमा देवी (62) की कानपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हुई थीं और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कुसुमा देवी अपने मायके में भतीजे के दस्टोन संस्कार में शामिल होने कानपुर गई थीं। शुक्रवार को माती चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शनिवार रात कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद कुसुमा देवी का शव गांव लाया गया। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)