मिर्जापुर सुधार गृह से किशोर दीवार फांदकर फरार:नाश्ते के बाद गिनती में पता चला, मोबाइल चोरी में विंध्याचल में पकड़ा गया था
मिर्जापुर के मोर्चाघर स्थित किशोर संप्रेक्षण गृह से शनिवार सुबह 15 वर्षीय किशोर दीवार फांदकर फरार हो गया। नाश्ते के बाद बाल नाबालिगों की गिनती के दौरान एक किशोर कम मिला, तब उसके फरार होने की जानकारी हुई। परिसर और आसपास तलाश करने के बाद CCTV फुटेज खंगाली गई। इसमें किशोर पीछे की दीवार फांदकर बाहर निकलता दिखाई दिया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे संप्रेक्षण गृह में बंद सभी नाबलिग नाश्ता करने के लिए अपने कमरों से बाहर आए थे। इसी दौरान मौका पाकर किशोर पीछे की दीवार फांदकर भाग निकला। नाश्ते के बाद सभी नाबालिग अपने कमरों में लौट गए। गिनती के समय एक किशोर कम मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। कोई जानकारी नहीं मिलने पर CCTV फुटेज की जांच की गई। मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा गया था किशोर बताया गया कि विंध्याचल पुलिस ने 14 अक्टूबर को गंगा घाट पर दर्शनार्थियों के मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन लोगों के साथ किशोर को पकड़ा था। अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग होने के कारण किशोर को किशोर संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। उसके फरार होने की सूचना संप्रेक्षण गृह प्रशासन ने शहर कोतवाली पुलिस और विंध्याचल निवासी उसके परिजनों को दी। परिजन वापस भेज चुके, पुलिस तलाश में जुटी जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा गया किशोर सुबह अन्य नाबालिगों के साथ नाश्ता करने आया था। नाश्ते के बाद सभी बच्चों के कमरों में लौटने पर गिनती कराई गई। उस समय संप्रेक्षण गृह में कुल 77 बच्चे थे। एक बच्चा कम मिलने पर जांच की गई तो उसके फरार होने की जानकारी हुई। दीवार फांदकर घर पहुंचे किशोर को परिजनों ने वापस संप्रेक्षण गृह भेज दिया। शहर कोतवाली प्रभारी दयाशंकर ओझा ने बताया कि विंध्याचल पुलिस ने किशोर को मोबाइल चोरी के मामले में अन्य आरोपियों के साथ पकड़ा था। संप्रेक्षण गृह से उसके भागने की सूचना मिलने पर परिवार से संपर्क किया गया है। मिले सुराग के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)