झांसी की सब्जी मंडी में युवक ने लगाई आग:40 दुकानें जलीं, दुकानदार बोले- हमें हटाकर यहां बिल्डिंग खड़ी करना चाहते हैं माफिया

Oct 07, 2026 - 07:58
0
झांसी की सब्जी मंडी में युवक ने लगाई आग:40 दुकानें जलीं, दुकानदार बोले- हमें हटाकर यहां बिल्डिंग खड़ी करना चाहते हैं माफिया
झांसी के सीपरी बाजार की सब्जी मंडी में बुधवार तड़के एक युवक ने पेट्रोल डालकर दुकानों में आग लगा दी। आग तेजी से फैली और करीब 40 दुकानें चपेट में आ गईं। दुकानों में रखा सब्जी समेत अन्य सामान जल गया। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक, मंडी गेट पर लगे CCTV कैमरे में सुबह करीब 5 बजे एक युवक आता दिखाई दिया। आरोप है कि युवक पेट्रोल लेकर आया था और दुकानों में पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद वहां से निकल गया। कुछ ही देर में आग आसपास की दुकानों तक फैल गई। 45 लाख के नुकसान का दावा दुकानदारों का कहना है कि आग में बड़ी मात्रा में सब्जी और अन्य सामान जल गया। इससे करीब 45 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदारों ने सीपरी बाजार थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दी है। आग की सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकानदारों से जानकारी ली। CCTV फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User