समसपुर में भागवत कथा:कृष्ण भक्ति और नैतिक मूल्यों का कथा वाचिका ने दिया संदेश

Oct 07, 2026 - 07:58
0
समसपुर में भागवत कथा:कृष्ण भक्ति और नैतिक मूल्यों का कथा वाचिका ने दिया संदेश
बिजनौर के नहटौर विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम समसपुर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा पंडाल में पहुंचे स्थानीय विधायक ओमकुमार ने भगवान के श्रीचरणों में शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। व्यास पीठ से सुप्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी भावना ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, सनातन धर्म के आदर्शों और मानव जीवन के नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रसंग सुनाए। कथा के दौरान पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। विधायक ओमकुमार ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन लोगों को सत्कर्मों के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कथा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया और कथा का आनंद लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User