झांसी मेडिकल कॉलेज की नई इमरजेंसी का VIDEO:100 बेड की होगी, नवरात्र में 36 बेड पर भर्ती की शुरुआत, मॉडर्न OT की सुविधा

Oct 04, 2026 - 07:10
0
झांसी मेडिकल कॉलेज की नई इमरजेंसी का VIDEO:100 बेड की होगी, नवरात्र में 36 बेड पर भर्ती की शुरुआत, मॉडर्न OT की सुविधा
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 100 बेड की नई इमरजेंसी जल्द ही शुरू हो जाएगी। 500 बेड की नवनिर्मित बिल्डिंग में इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो इस नवरात्र में नई इमरजेंसी एवं ट्रामा सेंटर संचालित होने लगेगा। हालांकि, पहले चरण में 36 बेड की इमरजेंसी शुरू होगी। जिसे इस महीने के अंत तक बढ़ाकर 50 बेड किया जाएगा। इसमें सेंट्रल एसी, ओटी से लेकर कई आधुनिक सुविधाएं मरीजों को मिलेगी। अभी मेडिकल चौकी के पास 30 बेड की इमरजेंसी संचालित है। एक-एक विभाग को शिफ्ट करके इसे बंद कर दिया जाएगा। 4 तस्वीरें… मंत्री के दौरे के बाद तेजी आई झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में मरीज पूरे बुन्देलखंड से इलाज कराने आते है। अभी 30 बेड की इमरजेंसी संचालित है, जो काफी पुरानी हो चुकी है। मरीजों की बढ़ती संख्या और बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 174 करोड़ रुपए की लागत से 500 बेड की नई बिल्डिंग बनाई गई। इसमें 100 बेड की नई इमरजेंसी एवं ट्रामा सेंटर बनाया गया। लेकिन काफी समय से ये शुरू नहीं हो पाई। पिछले दिनों मंत्री जयवीर सिंह के दौरे के बाद इसमें तेजी आ गई। अब काम अंतिम दौर में है। जल्द ही इसे शिफ्टिंग का काम शुरू हो जाएगा। मॉकड्रिल के बाद शुरू होगी इमरजेंसी मेडिकल कालेज के सीएमएस सचिन माहौर ने बताया कि नई इमरजेंसी को नवरात्र तक 500 बेड वाली बिल्डिंग में शुरू कर दिया जाएगा। पहले हम मॉकड्रिल करेंगे, उसके बाद इसे शुरू किया जाएगा। पहले चरण में इमरजेंसी में 36 बेड और एक सप्ताह बाद दूसरे चरण में 50 और फिर 100 बेड की सेवाएं मिलने लगेगी। जिसके बाद हमें मरीजों को भर्ती करने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए नए बेड, गद्दे समेत अन्य सामान खरीदे गए हैं। मेडिसन के 108 बेड होंगे 500 बेड की नई बिल्डिंग में विभागों को भी शिफ्ट किया जाएगा। इसमें मेडिसन विभाग के 108 बेड, ईएनटी विभाग के 50 बेड, कैंसर विभाग के 20 बेड, नेत्ररोग विभाग के 50 बेड होंगे। फिलहाल नेत्र विभाग को यहां शिफ्ट कर दिया गया है। यहां के अलावा भी मेडिकल विभाग के 100 से ज्यादा बेड पुरानी बिल्डिंग में भी होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User