झांसी में दुर्गा पंडालों में केवल भजन बजेंगे:तय मानक से तेज नहीं बजेंगे डीजे, समिति और डीजे संचालकों के साथ अफसरों ने की बैठक

Oct 08, 2026 - 22:28
0
झांसी में दुर्गा पंडालों में केवल भजन बजेंगे:तय मानक से तेज नहीं बजेंगे डीजे, समिति और डीजे संचालकों के साथ अफसरों ने की बैठक
झांसी में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने दुर्गा पूजा पंडाल समिति के पदाधिकारियों और डीजे संचालकों के साथ बैठक की। गुरुवार शाम को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में पर्व को लेकर जारी गाइडलाइन की जानकारी दी। अफसरों ने कहा- दुर्गापूजा पंडालों और विसर्जन यात्राओं में उपयोग होने वाले डीजे और साउंड सिस्टम का ध्वनि स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए। निर्धारित मानक से अधिक आवाज नहीं बढ़ाई जाएगी। डीजे और साउंड सिस्टम पर केवल धार्मिक प्रयोजन और भक्ति से जुड़े गीत ही बजाए जाएं। किसी भी प्रकार के अश्लील गानों या सामग्री के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। डीजे बुक करें तो शर्तें बताए अफसरों ने कहा कि डीजे संचालक जब भी अपना डीजे बुक करें, तो पूजा के आयोजकगणों को इन सभी शतों से अनिवार्य रूप से अवगत कराएं ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। किसी भी अस्पताल के आसपास के क्षेत्र में साउंड सिस्टम का प्रयोग न्यूनतम (कम से कम) किया जाए, जिससे उपचाराधीन रोगियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी डीजे संचालकों को थाना स्तर से पूर्व में ही नोटिस तामील कराए जा चुके हैं। यदि कोई भी डीजे संचालक इन निर्देशों या नोटिस में दी गई शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसके कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और पुलिस द्वारा सभी से अपील की गई है कि इस संपूर्ण त्योहार को आपसी सामंजस्य, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं। बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट योगेशश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद एवं कोतवाली सहित दुर्गापूजा पंडाल समिति के पदाधिकारी और डीजे संचालक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User