लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा:कई कॉलोनियों में भरा पानी; खाने से लेकर दवा तक की परेशानी

Oct 08, 2026 - 22:28
0
लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा:कई कॉलोनियों में भरा पानी; खाने से लेकर दवा तक की परेशानी
लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दाउदनगर, मामा कॉलोनी, लोहरामऊ, विष्णु विहार कॉलोनी और राम विहार कॉलोनी समेत कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित है। लोगों को खाने-पीने के सामान से लेकर दवाओं तक के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नागरिक सुरक्षा प्रखंड लोहिया नगर के वार्डेन राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। डिविजनल वार्डेन सुनील तिवारी और डिप्टी डिविजनल वार्डेन पंकज कुमार के नेतृत्व में करीब 50 वार्डेन प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की मदद कर रहे हैं। टीम की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री, पेयजल और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वार्डेन प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की जरूरतों की जानकारी भी ले रहे हैं। दिन-रात सेवा में जुटी टीम नागरिक सुरक्षा के वार्डेन बिना किसी स्वार्थ के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। राहत टीम का कहना है कि जरूरत के अनुसार प्रभावित परिवारों तक लगातार सहायता पहुंचाई जा रही है। राहत कार्य में स्टाफ ऑफिसर कमलेश सिंह, पोस्ट वार्डेन आरक्षित सौरभ अग्रवाल, पोस्ट वार्डेन ऋषि श्रीवास्तव, सरोज शर्मा, डिप्टी पोस्ट वार्डेन ज्ञानेंद्र पांडेय, विमल वर्मा, फूल कुमारी, आकाश रावत, अनिल, अमीर, वर्मा और दिनेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में वार्डेन सक्रिय हैं। डिविजनल वार्डेन बोले- जरूरत तक जारी रहेगा राहत कार्य डिविजनल वार्डेन सुनील तिवारी ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन घड़ी में नागरिक सुरक्षा प्रखंड लोहिया नगर की पूरी टीम प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ी है। जब तक जरूरत रहेगी, वार्डेन पूरी निष्ठा और सेवा भावना के साथ राहत कार्य में सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपदा और संकट के समय आम नागरिकों की सहायता करना नागरिक सुरक्षा का उद्देश्य है। लोहिया नगर प्रखंड के सभी वार्डेन इसी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User