झांसी में एक्सीडेंट में पिता की मौत, बेटा घायल:बाइक से इलाज कराने के लिए जा रहे थे, तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उड़ाया
झांसी में रविवार को सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे घायल हो गया। दोनों बाइक से इलाज कराने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सामने से तेज गति में आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। बेटा की स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर घायल है। उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हादसा सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला मंडी के पास हुआ है। दवाई पीने के लिए जा रहे थे मृतक की पहचान लखन अहिरवार (51) पुत्र देवजू के रूप में हुई। वह मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के बनगाय गांव का रहने वाला था। लखन के 3 बेटे बृजेंद्र, अरविंद और धर्मेंद्र है। बृजेंद्र और अरविंद बाहर नौकरी करते हैं। बृजेंद्र घर पर रहता है। मृतक के भांजे दशरथ अहिरवार ने बताया कि मामा लखन को पाइल्स की बीमारी थी। आज वह अपने बेटे बृजेंद्र के साथ बाइक से दतिया के कामद गांव में इलाज कराने जा रहे थे। बाइक बेटा चला रहा था। जब वे भोजला मंडी के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति में आ रही बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मामा लखन अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। जबकि बृजेंद्र के पैर में तीन जगह फैक्चर है। परिजन उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)