स्वामी प्रसाद बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा का एजेंट हैं:बिजनौर में कार्यक्रम रद्द होने के बाद भी पहुंचे, बोले- प्रशासन को हाईकोर्ट में तलब करवाएंगे
"विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, भारतीय जनता पार्टी के लोग हिंदू-मुस्लिम करने की कोशिश करेंगे, हिंदू मुस्लिम के नाम पर नुकसान करने के बाद ये समाज को बांटने का काम करेंगे। कहीं भी कोई दंगा होता है, समझ लेना भाजपा की साजिश है, हमें इस साजिश को ढेर करना है।" ये बातें रविवार को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शेरकोट थाना क्षेत्र के अफजलगढ़ रोड स्थित एक स्थान पर समाज के लोगों को संबोधित करते हुई कही। दरअसल, रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य की बिजनौर के शेरकोट के मोहल्ला कोटार स्थित एक मैदान में जनसभा होनी थी। शनिवार रात करीब 11 बजे प्रशासन ने उनके इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने तत्काल टेंट और तंबू, कुर्सियां जबरन हटवा दिए। शाम करीब 4 बजे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अचानक प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित एक स्थान पर समाज के लोगों को संबोधित करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन की ओर से क्रार्यक्रम रद्द पर कहा- ये पूरा मामला हाई कोर्ट लेकर जाएंगे। बिजनौर प्रशासन को तलब करवाएंगे। लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद भाजपा पर हमलावर दिखे, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अडानी और अंबानी को देश की सरकारी संपत्ति का सौदा किया जा रहा है, एयरपोर्ट से लेकर बंदरगाह तक बेची जा रहे हैं। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- हर साल 10 हजार स्कूल बंद किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी आउटसोर्सिंग के नाम पर शोषण हो रहा है। 80 करोड़ की आबादी 5 से 10 किलो चावल पर चल रही है। आगे कहा कि यह पहली सरकार है जो शिक्षण संस्थानों को बंद कर रही है। शिक्षा महंगी कर रही है, हालांकि शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा आम लोगों की पहली आवश्यकता है, सरकार को इसे निशुल्क उपलब्ध कराना चाहिए, लेकिन ये सरकार अब तक 1 लाख 14 हजार सरकारी प्राइमरी जूनियर हाई स्कूल बंद करा चुकी है। प्रतिवर्ष 10 हजार स्कूल बंद कर रही है, हर 500 मीटर पर शराब की दुकान तो खुला सकती है, लेकिन जिन स्कूलों से बच्चे पढ़ लिखकर निकलते हैं तो स्कूल बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। स्वामी प्रसाद बोले- सच्ची खबर सोशल मीडिया पर देखें स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा की प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर खबर नहीं मिलने वाली। ये गोदी मीडिया है, कभी सच्ची खबर देखनी हो तो सोशल मीडिया पर देखें। उन्होंने कहा कि पत्रकार कभी सच्ची बात लिखना भी चाहते हैं तो चैनलों और अखबारों के मालिक उन्हें रोक देते हैं। अडानी-अंबानी के हाथों सभी बिके हुए हैं। कहा कि मीडिया को कुराह लग गया है। गठबंधन को लेकर पहली बैठक सकारात्मक रही अपनी जनता पार्टी के इंडिया गठबंधन से गठबंधन को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहली बैठक सकारात्मक रही है, आगे भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में अपने प्रत्याशी उतारेगी, हालांकि इससे पहले वह गठबंधन होने के नाते सहयोगी दलों से बात करेगी, तय होने के बाद ही फैसला लेगी। सीईसी को लेकर कहा- भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सीईसी की भूमिका शक और संदेह के घेरे में है। सर्वोच्च संवैधानिक संस्था निर्वाचन आयोग पर लोगों का विश्वास हुआ करता था, लेकिन अब ये विश्वास अविश्वास में बदल गया है। एसआईआर के नाम पर मतदाताओं का सूची से नाम काटा जाना भाजपा की साजिश के तहत किया गया है। जब-जब निर्वाचन आयोग पर उंगली उठती है, भाजपा के मंत्री निर्वाचन आयोग के बचाव को आगे क्यों आते हैं? ये साबित करता है कि निर्वाचन आयोग भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है। परमिशन निरस्त होने पर कहा- बिजनौर प्रशासन को हाई कोर्ट में तलब करूंगा अपनी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी ओर से लगभग एक महीना पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के इस कार्यक्रम की परमिशन के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन प्रशासन ने रविवार को प्रस्तावित इस कार्यक्रम की परमिशन ही रद्द कर दी। तहसीलदार धामपुर विपिन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की परमिशन नहीं ली गई थी, ऐसे में कार्यक्रम कैसे हो पता। ये खबर भी पढ़ें…. 'इकरा हसन शादी करें तो हिंदू लड़के तैयार' सहारनपुर से कैराना सांसद इकरा हसन को लेकर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बड़ा दावा किया। पढ़िए पूरी खबर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)