झांसी में एक्सीडेंट में पिता की मौत, दो बेटियां घायल:गृह प्रवेश कार्यक्रम से घर लौट रही थे, बेकाबू गाड़ी ने बाइक को उडाया
झांसी में सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटियां घायल है। तीनों साढ़ू के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर मंगलवार रात को बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बेकाबू अज्ञात वाहन ने टक्कार मार दी। पिता और छोटी बेटी बेहोश हो गई, जबकि घायल बड़ी बेटी ने लोगों से मदद मांगी। तब एनएचएआई की एक गाड़ी ने उनकी मदद की। एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। छोटी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा रक्सा थाना क्षेत्र के डोंगरी के पास पहूच नदी पुल पर हुआ है। पत्नी और बेटा रुक गए मृतक का नाम बालकिशन प्रजापति (36) पुत्र मन्नू लाल प्रजापति था। वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दाबरदेही गांव के रहने वाले थे। मृतक के ससुर भगवान दास प्रजापति ने बताया- मेरे दामाद बालकिशन खेती किसानी के साथ सिलाई का काम करते थे। उनकी दो बेटी राधिका (17), उपासना (15) और एक बेटा प्रिंस (10) है। तीनों बच्चे पढ़ते हैं। मंगलवार को दामाद के साढ़ू नरेंद्र के नए घर का गृह प्रवेश था। इसमें शामिल होने के लिए दामाद अपनी पत्नी पूनम और तीनों बच्चों को लेकर आए थे। पत्नी और बेटा रुक गए, जबकि दामाद दोनों बेटियों को लेकर घर जाने लगे। उनको रिश्तेदारों ने रोका भी, लेकिन वो नहीं रुके और बेटियों को लेकर बाइक से निकले गए। नाबालिग बेटी ने लोगों से मदद मांगी भगवान दास प्रजापति ने आगे बताया- जब दामाद बाइक से डोंगरी गांव के पास पहूच नदी पुल पर पहुंचे तो पीछे से अज्ञात गाड़ी ने जाेरदार टक्कर मारी। इसमें तीनों गिर पड़े। दामाद बालकिशन और उनकी छोटी बेटी उपासना बेहोश हो गए। तब उनकी बेटी राधिका ने लोगों से मदद मांगी। एक एनएचएआई की गाड़ी रुकी। उन लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने बाल किशन को मृत घोषित कर दिया। उपासना की हालत नाजुक है। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आज बुधवार को पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)